अमर उजाला
Mon, 29 September 2025
काजोल हर साल धूमधाम से दुर्गा पूजा का त्योहार मनाती हैं। सोशल मीडिया पर भी दुर्गा पूजा से जुड़ी तस्वीरें शेयर करती हैं।
सोमवार को भी दुर्गा पूजा से जुड़ी कुछ तस्वीरें काजोल ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं, जिसमें उनके साथ परिवार के सदस्य और जया बच्चन भी नजर आ रही हैं।
जया बच्चन मुस्कुराते हुए काजोल के साथ तस्वीरें क्लिक करा रही हैं। यह देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं। जया बच्चन अक्सर ही पैपराजी को डांटती हैं कि उनकी फोटो ना लें। वह इस बात पर गुस्सा हो जाती हैं।
काजोल के साथ जया बच्चन को मुस्कुराते देख यूजर्स ने कमेंट किया, 'जया जी को काजोल ही हंसा सकती है।'
काजोल के लुक और ब्यूटी को भी यूजर्स ने सराहा है।
दुर्गा पूजा में वह अपनी बहन तनीषा, कजिन रानी मुखर्जी और अयान मुखर्जी के साथ भी नजर आईं।
काजोल ने दुर्गा पूजा की तस्वीरें शेयर करने के साथ एक कैप्शन भी लिखा है। वह लिखती हैं, 'आस-पास अपने हों तो पूजा की रौनक बढ़ जाती है।'
काजोल के करियर फ्रंट की बात करें तो कुछ वक्त पहले उनकी एक फिल्म 'मां' रिलीज हुई। इन दिनों वह ट्विंकल खन्ना के साथ एक टॉक शो 'टू मच' कर रही हैं।
ऑफ शोल्डर बॉडीकॉन ड्रेस में डायना पेंटी का किलर लुक