अमर उजाला
Tue, 4 November 2025
काजोल इंस्टाग्राम पर अक्सर ही अपने लुक, फोटो शेयर करती हैं। मंगलवार को भी कुछ तस्वीरें काजोल ने शेयर की।
इन तस्वीरों में वह काफी स्लिम नजर आ रही हैं। फोटो शेयर करते हुए काजोल ने अपनी फिटनेस का एक अजीब सा सीक्रेट शेयर किया है।
वह फोटो के साथ कैप्शन लिखती हैं, ‘जिन बातों के बारे में मैं टेंशन लेती हूं, वह 90 प्रतिशत घटती नहीं है। लेकिन चिंता अपना काम कर जाती है।’
वह आगे लिखती हैं, ‘ऐसे ही हेल्थ टिप्स के लिए मुझे फॉलो करें।’
अपने कैप्शन के जरिए काजोल यही बताना चाह रही हैं कि टेंशन की वजह से उनका वजन कम होता है। इस अलग तरह के हेल्थ टिप्स को फैंस ने भी लाइक किया है।
यूजर्स ने काजोल की ब्यूटी, फिटनेस की भी तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा, ‘आपकी टिप अच्छी लगी। लेकिन आप कमाल की दिख रही हैं।’
काजोल के करियर फ्रंट की बात करें तो इस साल उनकी एक फिल्म ‘मां’ रिलीज हुई। वेब सीरीज ‘द ट्रायल 2’ में भी वह दिखीं।
व्हाइट साड़ी में अनन्या पांडे ने जीता फैंस का दिल