अमर उजाला
Mon, 21 July 2025
हाल ही में कल्कि केकलां ने एक इंटरव्यू में अपने करियर के शुरुआती दिनों के बारे में बात की। इस बातचीत में कास्टिंग काउच से जुड़ी दो घटनाओं का भी जिक्र किया।
कल्कि ने जूम से की गई बातचीत में बताया कि जब उनका करियर शुरू हो रहा था, तब कास्टिंग काउच जैसी स्थिति का सामना किया। कल्कि कहती हैं, ‘एक फिल्म प्रोड्यूसर मेरी मां का जानता था, उसने हमें मूवी स्क्रीनिंग पर बुलाया।’
कल्कि आगे कहती हैं, ‘प्रोड्यूसर ने मुझे रात को डिनर के लिए बुलाया। मैंने जब काम के बारे में पूछा तो कहा उसके साथ रहना होगा।’ कल्कि के लिए यह काफी खराब एक्सपीरियंस रहा।
एक और घटना के बारे में कल्कि केकलां बताती हैं, जब कास्टिंग काउच का सामना हुआ। वह कहती हैं, ‘एक ऑडिशन में प्रोड्यूसर ने कहा कि अगर आप यह फिल्म करना चाहती हैं। तो इसके लिए मुझे आपको जानना होगा। मेरे साथ आपको डिनर पर चलना होगा।’
प्रोड्यूसर की बात का कल्कि को काफी बुरा लगा। कल्कि बताती हैं, ‘मैंने उसे जवाब दिया कि आपका समय और पैसे बर्बाद नहीं करना चाहती हूं।'
कल्कि ने आगे चलकर अपने दम पर पहचान बनाई। वह अनुराग कश्यप की फिल्म ‘देव डी’ से चर्चा में आईं। ‘ये जवानी है दीवानी’ जैसी फिल्म में भी उनके अभिनय को पसंद किया गया।
इन दिनों कल्कि अपनी बेटी और पति के साथ गोवा में रहती हैं। सिर्फ काम के सिलसिले में ही मुंबई आती हैं। जल्द ही वह एक इंग्लिश फिल्म ‘एमा एंड एंजेल’ में नजर आएंगी।
ये शख्स सुष्मिता सेन को देना चाहता है 22 कैरेट डायमंड, जानिए क्यों?