कल्कि केकलां के खूबसूरत ड्रेस लुक-खास मौकों के लिए हैं बेस्ट

अमर उजाला

Wed, 8 January 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम-@kalkikanmani

कल्कि  केकलां, अनाविला की इस लिनन साड़ी में राजस्थान कल्चर को सेलिब्रेट कर रही हैं। इस साड़ी को किसी फेस्टिवल पर पहनकर, वाहा-वाही पाई जा सकती है 

Image Credit : इंस्टाग्राम

शांति बनारस की टिशू फैब्रिक वाली जरी एकतारा साड़ी कल्कि को रॉयल टच दे रही है। यह साड़ी भी खास मौकों के लिए बेस्ट ऑप्शन है

Image Credit : इंस्टाग्राम

शांति बनारस की इस रेशमी साड़ी में भी कल्कि का लुक बहुत शानदार लग रहा है। यह हरी साड़ी कल्कि पर खूब फब रही है। इस साड़ी को शादी, फेस्टिवल जैसे इवेंट पर पहना जा सकता है 

Image Credit : इंस्टाग्राम

मेलवोड्रामा की इस कंफर्टेबल शर्ट में भी कल्कि काफी स्टाइलिश नजर आ रही हैं। अचानक किसी आउटिंग पर जाने के लिए यह ड्रेस एक परफेक्ट च्वाइस है

Image Credit : इंस्टाग्राम

कल्कि कोचलिन के लुक को खूबसूरत बनाने में इशाराया की ज्वेलरी भी अहम रोल निभा रही है। कैस्केडिंग सिल्हूट की खासियत वाले झुमके कल्कि पर खूब जंच रहे हैं। इन्हें 18 कैरेट सोने की प्लेटिंग, सीजेड, सिग्नेचर मिरर के साथ तैयार किया गया है।

Image Credit : इंस्टाग्राम

अमित अग्रवाल की इस रेनबो ड्रेप्ड मिनी ड्रेस में कल्कि केकलां बिल्कुल रॉयल नजर आ रही हैं। यह ड्रेस ईवनिंग इवेंट के लिए बिल्कुल बेस्ट है

Image Credit : इंस्टाग्राम

डिजाइनर अर्चना जाजू की साड़ी, जो रेशम से तैयार की गई है कल्कि को ग्लैमर्स लुक दे रही है। यह साड़ी ट्रेडिशनल, बोल्ड लुक का संगम नजर आती है। इस साड़ी को भी शादी के सीजन में पहना जा सकता है

Image Credit : इंस्टाग्राम

कल्कि केकलां अनाविला की इस जेड प्रिंटेड साड़ी में किसी खास मौके, फेस्टिवल के लिए बिल्कुल रेडी लग रही हैं। इस साड़ी के फ्लोरल प्रिंट, गोटा वर्क कल्कि को बहुत ही खूबसूरत लुक दे रहा है।

Image Credit : इंस्टाग्राम

द स्टोरी ब्रांड की इस ड्रेप्ड स्कर्ट सेट में कल्कि को बोहेमियन लुक मिल रहा है, जो उन पर खूब सूट कर रहा है, इस ड्रेस को भी किसी खास मौके पर पहना जा सकता है

Image Credit : इंस्टाग्राम

हानिया के पैरोडी अकाउंट से तारीफ पाकर खुश हुईं मृणाल, फैंस ने ली चुटकी

इंस्टाग्राम
Read Now