अमर उजाला
Thu, 15 May 2025
हाल ही में एक्ट्रेस कल्कि केकलां ने अपने करियर और फिल्म इंडस्ट्री को लेकर कई बातें एक इंटरव्यू में साझा की हैं।
कल्कि केकलां एक यूट्यूब चैनल अलीना डिसेक्ट्स में बॉलीवुड के डबल स्टैंडर्ड पर बात करती दिखीं।
एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें एक अवॉर्ड फंक्शन में अंदर जाने से रोका गया और इसका कारण बड़ा ही अजीब था।
कल्कि बताती हैं कि वह कई साल पहले फिल्मफेयर अवॉर्ड में अपनी एक छोटी सी कार में गई थीं। लेकिन इवेंट वाली जगह पर उनकी कार को अंदर नहीं जाने दिया गया। जब उन्होंने इंविटेशन कार्ड दिखाया, तब जाकर बात बनीं। कल्कि को बताना पड़ा की वह एक एक्ट्रेस हैं।
कल्कि यह भी बताती हैं कि उन्होंने कई एक्टर्स को महंगी गाड़ी मेंटेन करते देखा है, जबकि वे एक्टर्स वन बीएचके के फ्लैट में रहते हैं। कल्कि ने कभी यह दिखावा नहीं किया।
कल्कि इस वक्त गोवा में रहती हैं, नेचर के करीबी रहकर अपनी बेटी की परवरिश कर रही हैं। जब भी शूटिंग के लिए आना होता है तो वह फ्लाइट करके मुंबई आ जाती हैं।
कल्कि बताती हैं कि गोवा में रहने के लिए उन्हें ज्यादा खर्च करना पड़ता है लेकिन यह उनका फैसला है। साथ ही वह यह भी बताती हैं कि कभी पीआर पर उन्होंने खर्च नहीं किया है। कल्कि के करियर फ्रंट की बात करें तो वह इस साल एक इंग्लिश फिल्म 'एमा एंड एंजेल' में नजर आएंगी।
डेनिम लुक में स्टाइलिश दिखीं राशा थडानी, सेलेब्स भी कर रहे तारीफ