अमर उजाला
Sat, 2 August 2025
आज अभिनेता कमल कपूर की पुण्यतिथि (2 अगस्त 2010) है। 60 से लेकर 80 के दशक में वह हिंदी फिल्मों में विलेन के किरदार में निभाकर चर्चित हुए थे।
अपने पूरे करियर में कमल कपूर ने लगभग 600 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। वह हिंदी के अलावा पंजाबी और गुजराती फिल्मों का भी हिस्सा बने।
पेशावर (वर्तमान पाकिस्तान) में जन्मे कमल कपूर का नाता बॉलीवुड के कपूर खानदान से भी था।
कमल कपूर मशहूर अभिनेता पृथ्वीराज कपूर की मौसी के बेटे थे। इस तरह रिश्ते में पृथ्वीराज कपूर के भाई लगते थे। कमल कपूर डायरेक्टर गोल्डी बहल के नाना भी हैं।
कमल कपूर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘दूर चलें’ से की। शुरुआती दौर में उन्होंने हीरो के रोल किए। लेकिन आगे चलकर वह विलेन के तौर पर बड़े पर्दे पर मशहूर हूए।
कमल कपूर ने कई फिल्मों में अभिनय किया, विलेन के किरदार निभाए। लेकिन अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘डॉन’ में निभाया नारंग का किरदार दर्शकों को आज भी याद है।
इसी तरह राज कपूर की फिल्म ‘आग’ में भी एक कठोर पिता की भूमिका में कमल कपूर दिखे, जो पेशे से एक वकील है।
कमल कपूर ने फिल्म ‘आखिरी संघर्ष’ के बाद फिल्मों से दूरी बना ली। इसके बाद वह बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए। साल 2010 में 90 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।
बेबी पिंक गाउन में आरती की दिलकश अदाएं