अमर उजाला
Sat, 9 November 2024
कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर नानी के निधन की सूचना दी
कंगना ने लिखा कि कल रात मेरी नानी इंद्राणी ठाकुर जी का देहांत हुआ, सारा परिवार शोक में है, कृपया उनके लिए प्रार्थना करें
कंगना ने पोस्ट में लिखा मेरी नानी बहुत ही शानदार महिला थीं, उनके पांच बच्चे थे
नानी के पास ज्यादा रिसोर्स नहीं थे, जिससे वे अपने बच्चों को बहुत पढ़ा पाती
इसके बाद भी उनका मानना था कि शादी के बाद भी लड़कियों को काम करना चाहिए, ताकि उनके पास अपनी आर्थिक मजबूती हो
मेरी नानी की ऊंचाई, उनके जैसी शारीरिक क्षमता और स्वास्थ्य मुझे भी मिला है, वो सौ साल से ज्यादा उम्र की थीं, अपने काम खुद करती थीं
कंगना ने बताया कि उनकी नानी को कुछ दिन पहले ही ब्रेन स्ट्रोक हुआ, जिसका दर्द असहनीय था, वह बहुत तकलीफ में रहीं, मैं हमेशा उन्हें याद करती रहूंगी
मलाइका अरोड़ा ने बेटे को दी जन्मदिन की बधाई, साझा की अरहान की क्यूट तस्वीरें