'इमरजेंसी' देखने को उत्साहित सलमान खान, कंगना का खुलासा, बोलीं- ये दोस्ती वर्षों पुरानी है

अमर उजाला

Sun, 12 January 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम
कंगना रनौत ने हाल ही में सलमान खान के साथ अपनी दोस्ती पर बात की और बताया कि बॉलीवुड के भाईजान और उनकी दोस्ती वर्षों पुरानी है
 
Image Credit : इंस्टाग्राम
कंगना ने यह खुलासा भी किया कि उन्हें सलमान खान के साथ काम करने के कई मौके मिले, लेकिन दोनों कभी परदे पर साथ काम नहीं कर पाए
 
Image Credit : इंस्टाग्राम- कंगना रनौत

कंगना ने कहा, 'आप सलमान खान को देखें तो उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है, लोग उन्हें प्यार करते हैं, जो उन्हें प्यार करते हैं वो उनसे प्यार करते रहेंगे, लेकिन जो लोग उन्हें परेशान करने वाले होते हैं, वो जाहिर तौर पर उनसे नफरत करेंगे'
 

Image Credit : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
कंगना ने बताया कि उन्हें बजरंगी भाईजान और सुल्तान जैसी फिल्में ऑफर की गईं, लेकिन उन्होंने मना कर दिया, कंगना ने कहा कि भले ही उन्होंने सलमान की ऑफर की गई फिल्में ठुकरा दीं, लेकिन एक्टर उनके प्रति हमेशा दयालु बने रहे
Image Credit : इंस्टाग्राम@kanganaranaut

कंगना ने आगे कहा,'सलमान और मेरी आज भी बात होती है, वे 'इमरजेंसी' देखने के लिए भी उत्साहित हैं, हमारा एक कॉमन फ्रेंड है, उन्होंने उसे भेजा और कहा कि 'तुम जाकर देखो कि उसने कौन सी फिल्म बनाई है'

Image Credit : इंस्टाग्राम

कंगना के मुताबिक सलमान ने उन्हें फोन भी किया, इस पर कंगना ने कहा, 'तो तुम्हारे पास खबर है, लेकिन तुमने खुद फिल्म नहीं देखी', बता दें कि 'इमरजेंसी' 17 जनवरी को रिलीज हो रही है
 

Image Credit : इंस्टाग्राम @kanganaranaut

इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगी तब्बू

इंस्टाग्राम@tabutiful
Read Now