कंगना बोलीं- तेजस देखकर भावुक हो गए थे सीएम योगी कंगना रणौत की तेजस सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है अभिनेत्री इन दिनों इस फिल्म का जोर शोर से प्रचार कर रही है कुछ दिनों पहले इस फिल्म को राजनाथ सिंह ने देखा था हाल ही में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी यह फिल्म देखी कंगना ने फिल्म की स्क्रीनिंग से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं उन्होंने बताया कि सीएम योगी सैनिकों का साहस शौर्य देखकर भावुक हो गए थे और उनकी आंखें छलक उठी थीं एंटरटेनमेंट डेस्क