'कच्चा बादाम गर्ल' अंजलि ने दिल्ली में खरीदा करोड़ों का आशियाना कंगना रणौत के शो 'लॉक अप' से लोकप्रियता हासिल करने वाली अंजलि अरोड़ा ने नया आशियाना खरीदा है 'कच्चा बादाम गर्ल' के नाम से मशहूर अंजलि ने ये घर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लिया है मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अंजलि के इस नए घर की कीमत करीब चार करोड़ रुपये है अंजलि ने अपने सपनों के इस घर का नाम 'अरोड़ा हाउस' रखा है, हाल ही में उन्होंने इसमें गृह प्रवेश किया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं कुछ दिनों पहले ही अंजलि अरोड़ चार धाम यात्रा से लौटी हैं बता दें कि ये साल अंजलि के करियर के लिए काफी खास रहा है, उन्होंने काफी म्यूजिक वीडियो और प्रोजेक्ट किए हैं ---