'इमरजेंसी' विवाद के बीच कंगना ने किया 'जिगरा' पर कटाक्ष? आलिया भट्ट और वेदांग रैना अभिनीत 'जिगरा' आज 11 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है रिलीज होने पर, फिल्म को आलोचकों और दर्शकों से मिश्रित समीक्षा मिली इंटरनेट का एक वर्ग आलिया के अभिनय कौशल, कथानक और निर्देशन की प्रशंसा कर रहा है, लेकिन अन्य लोग खराब समीक्षा दे रहे हैं इसी बीच सिनेमाघरों के मालिक कम ऑक्यूपेंसी के कारण फिल्म के शो रद्द कर रहे हैं अब कंगना रनौत फिल्म पर अप्रत्यक्ष रूप से कटाक्ष करती नजर आई हैं कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'जब आप एक महिला प्रधान फिल्म को बर्बाद करते हैं और चाहते हैं कि वह सफल ना हो तो वो सफल नहीं होती है' कंगना ने आगे लिखा, 'चाहे आप खुद ही उसे क्यों ना बना रहे हैं, थैंक्यू' सीटिए