अमर उजाला
Wed, 15 January 2025
निर्माता-निर्देशक करण जौहर और कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों बिना झिझक के एक-दूसरे से खूब मजाक करते रहते हैं
हाल ही फराह अपने यूट्यूब चैनल के कुकिंग व्लॉग के लिए करण जौहर के घर पहुंचीं। करण ने फराह के लिए चॉकलेट फज बनाया
कुकिंग वीडियो शूट करने के दौरान करण ने बताया कि जब वह छोटे थे तो अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘मैं आजाद हूं’ देखने गए। इस फिल्म को देखने फराह भी आई थी, लेकिन वह फिल्म देखने के बजाय थिएटर में सो गई
जब करण ने फराह की यूं पोल व्लॉग में खोली ताे वह भी पीछे नहीं रहीं। फराह ने बताया कि करण भी एक बार एक सीरियस फिल्म देखने गए थे लेकिन मूवी देखकर हंस रहे थे। इस फिल्म का नाम फराह ने नहीं बताया। बस इतना कहा कि इस फिल्म से जावेद अख्तर कनेक्टेड हैं
आगे फराह खान ने कहा कि अपने कोरियोग्राफी करियर के बेस्ट गाने उन्होंने करण जौहर की फिल्मों के लिए किए हैं। जिसमें ‘कुछ कुछ होता है’, ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘कल हो ना हो’ जैसी फिल्में शामिल रहीं
बेज साड़ी में दिखा करिश्मा तन्ना का खूबसूरत अंदाज, देखें तस्वीरें