अमर उजाला
Sat, 11 January 2025
करण जौहर पर बार-बार बॉलीवुड में नेपोटिज्म को बढ़ावा देने का आरोप लगता है
हाल ही में कंगना रनौत ने करण पर तंज कसा, जिसमें उन्होंने कहा कि वह उन्हें अपनी फिल्म में अच्छा रोल देंगी, यह रोल चुगलीबाजी वाला नहीं होगा। कंगना पहले भी करण के बारे में कह चुकी हैं कि वह नेपोटिज्म को सपोर्ट करते हैं
नेपोटिज्म को प्रमोट करने का आरोप करण पर इसलिए लगता है क्योंकि वह कई स्टार किड्स को बॉलीवुड में लॉन्च करते हैं। इसी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर भी ट्रोल किया जाता है
हाल ही में करण जौहर को एक इवेंट पर गौरी खान के साथ देखा गया, यहां उन्होंने ट्रोल्स को नेपोटिज्म पर बिना बोले ही जवाब दे दिया
करण जौहर ने इवेंट में ऐसी टी शर्ट पहनी है, जिस पर नेपो बेबी लिखा है, इस तरह से उन्होंने जता दिया कि नेपोटिज्म को प्रमोट करने वाले आरोपों से उन्हें फर्क नहीं पड़ता है
करण जौहर के लॉन्च किए गए सफल स्टार किड्स की बात की जाए तो इस लिस्ट में आलिया भट्ट, वरुण धवन जैसे एक्टर्स शामिल हैं
देसी लुक में दिखा राशा का दिलकश अंदाज, दिल थामकर देंखे तस्वीरें