करण जौहर ने इन स्टार्स किड्स को कहा मैजिकल, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

अमर उजाला

Tue, 4 February 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम @karanjohar

करण जौहर बॉलीवुड में स्टार्स किड्स को प्रमोट करने के लिए, लॉन्च करने के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने एक स्टार किड्स की नई जोड़ी को खूब सराहा।

Image Credit : इंस्टाग्राम@karanjohar

अपने इंस्टाग्राम पेज पर प्रोड्यूसर-डायरेक्टर करण जौहर ने जल्द रिलीज होने वाली फिल्म ‘लवयापा’ से जुड़ी एक पोस्ट शेयर की है। 

Image Credit : इंस्टाग्राम@karanjohar

अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में करण जौहर ‘लवयापा’ फिल्म की लव स्टोरी को नए साल की सक्सेस स्टोरी बता रहे हैं। इस फिल्म को रिलीज से पहले ही वह हिट बता रहे हैं। साथ ही इस फिल्म को जेनरेशन जी (Gen Z) के लिए बेहतरीन लव स्टोरी बताया है। 

Image Credit : पीटीआई

फिल्म ‘लवयापा’ के हीरो-हीरोइन जुनैद खान और खुशी कपूर की जोड़ी को भी करण जौहर ने मैजिकल बताया है। 

 

Image Credit : PTI

करण जौहर की इस पोस्ट पर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट भी किए और उन्हें ट्रोल भी कर दिया। एक यूजर ने लिखा, 'करण जौहर पर नेपो किड्स यानी इंडस्ट्री से जुड़े स्टार्स के बच्चों को प्रमोट करने का प्रेशर है। साथ ही एक यूजर ने लिखा कि जुनैद कहा से जेन जी (Gen Z) लग रहा है? यह एक क्रिंज स्टोरी वाली फिल्म है। 

Image Credit : इंस्टाग्राम @karanjohar

कुछ दिन पहले भी करण जौहर पर इंफ्लुएंसर एल्विश यादव ने नेपोटिज्म को प्रमोट करने के लिए तंज कसा था। अकसर ही करण जौहर को इस मुद्दे पर घेर लिया जाता है क्योंकि वह बॉलीवुड में ज्यादातर स्टार किड्स को ही प्रमोट करते हैं। हाल ही में उन्होंने सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान को भी ओटीटी पर एक फिल्म के जरिए लॉन्च किया है। 

Image Credit : इंस्टाग्राम @karanjohar

गायक सोनू निगम ने की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात

इंस्टाग्राम @presidentofindia
Read Now