करण जौहर पहुंचे कान फिल्म फेस्टिवल, साथ में नजर आए ओरी-खुशी कपूर

अमर उजाला

Mon, 19 May 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम@karanjohar, @filmfare

हाल ही में प्रोड्यूसर-डायरेक्टर करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर फ्रांस से कुछ तस्वीरें साझा की हैं। 

 

Image Credit : इंस्टाग्राम@karanjohar

करण जौहर कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने पहुंचे हैं। यहां उनकी प्रोड्यूस फिल्म ‘होमबाउंड’ का प्रीमियर होने वाला है। इस फिल्म को नीरज घेवान ने निर्देशित किया है, इसमें जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर ने एक्टिंग की है। 

 

Image Credit : इंस्टाग्राम@karanjohar

करण जौहर ने फ्रांस की खूबसूरत स्ट्रीट से अपनी तस्वीरें साझा की हैं, अलग-अलग पोज हर तस्वीर में दिए हैं। करण का सूट लुक काफी क्लासी लग रहा है। 

 

Image Credit : इंस्टाग्राम@karanjohar

फ्रांस में करण जौहर के साथ ओरी, शिखर पहाड़िया और खुशी कपूर भी तस्वीरें क्लिक करवाते हुए नजर आए। ओरी का सिग्नेचर स्टाइल फोटो में नजर आया, करण के पास वह खड़े नजर आए। 

 

Image Credit : इंस्टाग्राम@filmfare

शिखर पहाड़िया जान्हवी कपूर के बॉयफ्रेंड हैं तो एक्ट्रेस को सपोर्ट करने कान्स फिल्म फेस्टिवल पहुंचे हैं। खुशी कपूर भी अपनी बहन जान्हवी को सपोर्ट करने आई हैं। जल्द ही जान्हवी कान के रेड कार्पेट पर नजर आएंगी। ये सभी करण के साथ फोटो पोज देकर काफी खुश नजर आए। 

 

Image Credit : इंस्टाग्राम@karanjohar

करण जौहर अपनी फिल्म ‘होमबाउंड’ के प्रीमियर के लिए एक्साइटेड हैं। प्रोड्यूसर ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक मैसेज भी कान फिल्म फेस्टिवल को लेकर लिखा है। वह लिखते हैं, ‘, हम कर सकते हैं Cannes। आज पहला दिन।’ 

 

Image Credit : इंस्टाग्राम@karanjohar

करण जौहर के करियर फ्रंट की बात करें तो वह कार्तिक आर्यन को लेकर एक फिल्म ‘नागजिला’ बना रहे हैं, इन दिनों इस फिल्म की काफी चर्चा है। 

Image Credit : इंस्टाग्राम@karanjohar

करीना कपूर को घर में ही मिली म्यूजिक कॉन्सर्ट वाली वाइब, जानिए कैसे?

इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
Read Now