अमर उजाला
Thu, 11 January 2024
कॉफी विद करण एक ऐसा शो है जिसका अपना फैन बेस है
हाल ही में, शो में करण जौहर ने खुलासा किया कि हेमा मालिनी को जया बच्चन के साथ शो में आने के लिए कहा तो उनका रिएक्शन काफी अलग था
करण जौहर ने कहा कि उन्होंने हेमा मालिनी को फोन किया था और कहा था कि वह चाहते हैं कि वह जयाजी के साथ शो में आएं
इस पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया, “जया प्रदा? हममें क्या समानता है?' इसके बाद करण ने चुटकी लेते हुए तुरंत जया बच्चन का नाम लिया
इस पर हेमा ने कहा कि वे अपने जमाने की टॉप एक्ट्रेस थीं और हेमा मुश्किल से ही उनसे मिल पाती थीं
इसके अलावा हेमा ने कहा, 'वे स्पष्टवादी है, मुझे नहीं लगता कि वह बिल्कुल भी झूठ बोलना जानती हैं'
जानिए कैसा रहा कटरीना की पिछली पांच फिल्मों का रिपोर्टकार्ड?