नेपोटिज्म के आरोप पर बोले करण- माफी नहीं मांगूंगा करण जौहर बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर हैं उन पर नेपोटिज्म के आरोप लगते रहते हैं हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि वह कलाकारों को लॉन्च करते रहेंगे उन्होंने कहा कि अगर उन्हें लगेगा कि किसी रोल के लिए कोई फिट है तो वह उसे जरूर मौका देंंगे साथ ही, उन्होंने कहा कि वह किसी भी चीज के लिए कोई माफी नहीं मांगेंगे इस बातचीत के दौरान करण ने आलिया भट्ट को अपनी बेटी जैसा बताया एंटरटेनमेंट डेस्क