गौरी खान के साथ स्टाइलिश अवतार में दिखे करण जौहर करण जौहर और गौरी खान काफी लंबे समय से दोस्त हैं पिछले तीन दशक से एक-दूसरे से यारी निभा रहे करण और गौरी का रिश्ता काफी मजबूत है करण जौहर ने आज अपने इंस्टा हैंडल पर गौरी और अपनी एक तस्वीर साझा कर लंबा नोट लिखा है इस नोट में करण जौहर ने बताया कि कैसे गौरी और उनका रिश्ता तीन दशक में और मजबूत हुआ है दोनों इस तस्वीर में एक साथ बैठकर पोज देते नजर आ रहे हैं दोनों की ये तस्वीर फैंस को खूब पसंद आ रही है .