आज भी अवसाद से जूझ रहे हैं करण, लेते हैं दवा? करण जौहर इन दिनों अपने शो 'कॉफी विद करण 8' को लेकर चर्चा में हैं शो के आठवें सीजन के पहले एपिसोड में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आए थे और उस एपिसोड में डिप्रेशन और एन्जाइटी को लेकर खुलकर बातें हुईं 'कॉफी विद करण 8' में दीपिका पादुकोण ने अपने संघर्ष के दिनों में डिप्रेशन होने की बात स्वीकार की इस दौरान करण जौहर ने भी खुलासा किया था कि वे भी एंजाइटी से जूझ चुके हैं और आज भी वे डॉक्टर से सलाह और दवा ले रहे हैं करण जौहर ने इस मामले में कहा, 'जो मेरे साथ हुआ वो किसी के साथ भी हो सकता है, इस बात को बड़ी बनाने की जरूरत नहीं है' करण ने कहा था, 'जब मैंने अपनी एन्जाइटी के बारे में बात की तो ये मेरे जीवन की बड़ी बात थी, आज ऐसा समय है कि मैं इस पर खुलकर बात कर सकता हूं' --