'रॉकी' के बर्थडे पर करण जौहर ने बरसाया प्यार रणवीर सिंह 6 जुलाई, 2023 को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं इस खास मौके पर उनकी अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के डायरेक्टर ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है करण जौहर ने रणवीर सिंह संग अपनी कुछ अनसीन तस्वीरें साझा की हैं इन फोटोज में दोनों की बॉन्डिंग साफ झलक रही है पोस्ट के कैप्शन में करण ने लिखा है, 'यह रॉकी का दिन है, प्रकृति की इस उदार शक्ति को जन्मदिन की शुभकामनाएं' करण ने आगे लिखा, 'हमारी कहानी को अपना पूरा दिल देने के लिए धन्यवाद, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, आपको हमेशा ढेर सारा प्यार रणवीर सिंह' सीटिए