बेहतरीन लेखन से करण ने बनाई हिट फिल्में करण राजदान बॉलीवुड के एक्टर, राइटर और डायरेक्टर हैं आज वह अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं, इनका जन्म 25 अप्रैल 1961 को हुआ था करण ने अपने लेखन करियर की शुरुआत टेलीविजन शो रजनी से की थी उसके बाद उन्होंने अपने डायरेक्शन की शुरुआत टेलीविजन शो तहकीकात से की थी एक्टर ने बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्में दिलवाले, दिलजले, दीवाना और कयामत की कहानी लिखी है, ये फिल्में हिट रही थीं इसके साथ ही उन्होंने कुछ फिल्में ऐसी भी लिखी और डायरेक्ट की जो कॉन्ट्रोवर्शियल रही थीं इसमें गर्लफ्रेंड, हवस, सौतन-द अदर वुमन, मित्तल वर्सेज मित्तल शामिल हैं करण ने टीवी शो रजनी की एक्ट्रेस प्रिया तेंदुलकर से शादी की, लेकिन 1995 में दोनों अलग हो गए इसके बाद उन्होंने साल 2002 में आरती भाटी से शादी की, जो आरती राजदान के नाम से जानी जाती हैं Karan Razdan