शादी से पहले सास ने दी थी वॉर्निंग, अटक गई थी करणवीर की सांसे करणवीर बोहरा छोटे पर्दे का मशहूर चेहरा हैं, वह अब तक कई टीवी सीरियल में नजर आ चुके हैं करणवीर उन चुनिंदा अभिनेताओं में से एक हैं जिन्होंने अपने एक्टिंग के दम पर लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है आज करणवीर अपनी शादी की 17वीं सालगिरह मना रहे हैं करणवीर की शादी टीजे सिद्धू से साल 2006 में हुई थी, दोनों की लव स्टोरी किसी हिंदी फिल्म की कहानी से कम नहीं है करणवीर बोहरा और टीजे की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के साथ माउंट मेरी चर्च में हुई थी कुछ महीने बाद दोनों की मुलाकात फिर एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती का सिलसिला शुरू हो गया लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद जब दोनों ने शादी का फैसला किया तो करणवीर के घरवाले तो मान गए लेकिन टीजे के परिवार के लोग चाहते थे कि उनकी शादी किसी बिजनेसमैन से हो करणवीर से मुलाकात करने के बाद उनके पापा भी इस रिश्ते के लिए राजी हो गए टीजे की मां ने शादी से पहले अपनी बेटी को काफी समझाने की कोशिश की थी उन्होंने वॉर्निंग देते हुए कहा था कि सोच समझकर ही शादी का फैसला करें क्योंकि हमारे यहां तलाक नहीं होते हैं मनोरंजन