वैलेंटाइन वीक में सिनेमाघरों में फिर रिलीज हो रही 'जब वी मेट' करीना कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं अभिनेत्री ने हाल ही में आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो साझा किया है करीना ने इम्तियाज अली की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'जब वी मेट' की वीडियो साझा की है करीना ने वीडियो साझा कर घोषणा की कि यह फिल्म वैलेंटाइन वीक में सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी बताया जा रहा है कि वैलेंटाइन वीक में 'जब वी मेट' समेत कई रोमांटिक फिल्में सिनेमाघरों में दिखाई जाएंगी 'जब वी मेट' में करीना कपूर और शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में थे ----gtgjg