पीएम मोदी के साथ नजर आया कपूर खानदान, करीना ने बेटों के लिए लिया ऑटोग्राफ
अमर उजाला
Wed, 11 December 2024
Image Credit : इंस्टाग्राम- करीना कपूर खान
हाल ही में कपूर परिवार के सदस्यों ने पीएम मोदी से मुलाकात की, इस मुलाकात की तस्वीरें करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया पर साझा की हैं
Image Credit : इंस्टाग्राम- करीना कपूर खान
इस दौरान उनके साथ सैफ अली खान, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, करिश्मा कपूर, रिद्धिमा कपूर और बबीता भी मौजूद थे
Image Credit : इंस्टाग्राम- करीना कपूर खान
करीना ने कैप्शन में लिखा, "हमारे दादाजी, महान राज कपूर के असाधारण जीवन और धरोहर को सम्मानित करने के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आमंत्रित किए जाने पर हम अत्यधिक आभारी और सम्मानित महसूस कर रहे हैं"
Image Credit : इंस्टाग्राम- करीना कपूर खान
उन्होंने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का धन्यवाद किया और उनके साथ बिताए खास समय को याद किया
Image Credit : इंस्टाग्राम
इस मुलाकात के दौरान करीना ने अपने बेटे तैमूर और जेह के लिए पीएम मोदी का ऑटोग्राफ भी लिया
Image Credit : इंस्टाग्राम- करीना कपूर खान
करीना ने यह भी बताया कि राज कपूर के 100 साल पूरे होने पर 'राज कपूर 100 फिल्म फेस्टिवल' का आयोजन किया जा रहा है, जो 13-15 दिसंबर 2024 तक 40 शहरों और 135 सिनेमाघरों में होगा