सैफ-करीना ने की इंटर रिलीजियस मैरिज, वहीं कुछ सितारों ने शादी के लिए धर्म बदल लिया

अमर उजाला

Fri, 17 January 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan

हाल ही में सैफ अली खान पर जानलेवा हमला हुआ, जब तक वह खतरे से बाहर नहीं हुए पत्नी करीना कपूर परेशान रहीं। वह अपने पति को यूं दर्द में देखकर काफी दुखी हैं। इनकी शादी को एक लंबा वक्त हो गया

Image Credit : इंस्टाग्राम

यहां हम आपको बता रहे हैं कि करीना कपूर और सैफ अली खान सालों पहले अपनी इंटर रिलीजियस मैरिज को लेकर भी चर्चा में आए थे। वहीं कुछ सितारे ऐसे भी बॉलीवुड में हैं। जिन्होंने अपने प्यार को पाने के लिए धर्म तक बदल लिया 

 

Image Credit : इंस्टाग्राम

अपने प्यार को पाने और उससे शादी करने के लिए जिन सितारों ने अपना धर्म बदला, उसमें नरगिस दत्त शामिल हैं। वह पहले एक मुस्लिम थीं लेकिन सुनील दत्त से शादी करने के लिए उन्होंने अपना धर्म बदला, उनका हिंंदू नाम निर्मला दत्त रखा। संजय दत्त, नरगिस और सुनील दत्त के बेटे हैं 
 

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

महेश भट्ट ने सोनी राजदान से शादी करने के लिए मुस्लिम धर्म अपनाया, दोनों ने 1986 में शादी की थी। आलिया भट्ट, सोनी राजदान और डायरेक्टर महेश भट्ट की बेटी हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

शर्मीला टैगोर ने भी क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी से निकाह करने के लिए इस्लाम धर्म अपनाया। इस्लाम कबूल करने के बाद उनका नाम बेगम आएशा सुल्ताना हो गया। सैफ अली खान, शर्मीला और मंसूर अली खान के ही बेटे हैं 

 

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

एक्ट्रेस आयशा टाकिया ने भी 2009 में फरहान आजमी से शादी करने के लिए धर्म बदला। शादी के बाद से वह अपने नाम के आगे आजमी लगाती हैं

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

हुमा कुरैशी का दिखा प्रोफेशनल अंदाज, फैंस बोले- 'लाजवाब'

इंस्टाग्राम @iamhumaq
Read Now