ओटीटी की दुनिया में धमाल मचाने को तैयार बेबो! बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने आगामी प्रोजेक्ट के बारे में बात करती नजर आ रही हैं वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए करीना ने लिखा, "यह एक सीक्रेट है और मैं बताने के लिए इंतजार नहीं कर सकती हूं" वीडियो देखने के बाद कयासा लगाए जा रहे हैं कि 'बेबो' जल्द ही ओटीटी डेब्यू कर सकती हैं लोगों का मानना है कि करीना पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आने वाली हैं कहा जा रहा है कि करीना के अपकमिंग प्रोजेक्ट में विजय वर्मा भी हैं हालांकि, इस खबर पर अभी तक करीना के तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आई है ...........