अमर उजाला
Wed, 15 April 2026
कार्तिक आर्यन के फैंस को उनकी अपकमिंग फिल्म 'नागजिला' के लिए लंबा इंतजार करना होगा।
‘नागजिला’ फिल्म की रिलीज डेट टल गई है।
फिल्म ‘नागजिला’ पहले 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। लेकिन इसकी रिलीज डेट अब बदल गई है।
अब ‘नागजिला’ 12 फरवरी 2027 को रिलीज होगी। बुधवार को धर्मो प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स ने प्रेस रिलीज के जरिए यह जानकारी साझा की।
फिल्म की कहानी एक 'इच्छाधारी' नाग पर आधारित है, इस किरदार में कार्तिक आर्यन नजर आएंगे।
इस फिल्म में कार्तिक आर्यन लीड रोल में हैं। मृगदीप सिंह लांबा इसे निर्देशित कर रहे हैं।
कार्तिक आर्यन के करियर फ्रंट की बात करें तो वह हंसल मेहता की फिल्म 'कैप्टन इंडिया' कर रहे हैं।
पोल्का डॉट ड्रेस में वामिका गब्बी का दिखा क्यूट अंदाज, फैंस बोले- 'क्यूटी'