कॉफी विद करण 8 में नहीं दिखेंगे कार्तिक आर्यन! कॉफी विद करण 26 अक्तूबर से डिज्मी प्लस हॉटस्टार पर शुरू होने वाला है इस शो को लेकर दर्शक काफी ज्यादा उत्साहित हैं हाल ही में यह खबर सामने आई थी कि इसमें कार्तिक आर्यन भी नजर आने वाले हैं हालांकि, हालिया मीडिया रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि वह शो का हिस्सा नहीं बनेंगे इस खबर के सामने आने के बाद कार्तिक के फैंस को काफी निराशा हुई है रिपोर्ट में किया गया दावा कितना सही है यह तो आने वाले समय में ही पता चल सकेगा एंटरटेनमेंट डेस्क