सारा की दिवाली पार्टी में शामिल हुए एक्स बॉयफ्रेंड कार्तिक हर तरफ दिवाली की धूम है, बॉलीवुड में भी दिवाली पार्टी का सिलसिला चल रहा है रमेश तौरानी और मनीष मल्होत्रा के बाद अब सारा अली खान ने दिवाली पार्टी रखी, जिसमें कई सितारे शामिल हुए सारा की पार्टी में एक शख्स पर सबकी नजरें ठहर गईं और वह कोई और नहीं, बल्कि कार्तिक आर्यन हैं बता दें कि एक वक्त पर कार्तिक का नाम सारा के साथ जोड़ा गया, लेकिन फिर कहा गया कि इनका ब्रेकअप हो गया अब अभिनेत्री की दिवाली पार्टी में एक्स बॉयफ्रेंड के आने से सब हैरान रह गए सारा की पार्टी में कार्तिक के अलावा अनन्या पांडे, आदित्य रॉय कपूर और करण जौहर सहित कई और सितारे भी शामिल हुए ---