अमर उजाला
Mon, 17 February 2025
हाल ही में कार्तिक आर्यन, श्रीलीला की अपकमिंग फिल्म का गाना ‘तू मेरी जिंदगी है, तू मेरी हर खुशी है’ रिलीज हुआ। कुछ ही घंटों में इस गाने को खूब लाइक्स मिले। लेकिन यह सॉन्ग आशिकी (1989) का है, जिसे रीमेक करके इस्तेमाल किया गया है। नए गाने को विशाल मिश्रा ने गाया है। वहीं पुराने गाने को कुमार शानू ने गाया था।
इससे पहले भी कई फिल्मों के गानों को रीमेक किया जा चुका है। दर्शकों ने भी इन रीमेक सॉन्ग को काफी पसंद किया। यहां हम आपको ऐसे ही कुछ रीमेक सॉन्ग के बारे में बता रहे हैं।
सलमान खान की फिल्म ‘जुड़वा’ का एक पॉपुलर गाना था ‘चलती है क्या 9 से 12’। इसी गाने को वरुण धवन की फिल्म ‘जुड़वा 2’ में इस्तेमाल किया गया।
संजय दत्त की फिल्म ‘मुसाफिर’ का गाना ओ साकी साकी भी रीमेक किया गया। इसे फिल्म ‘बाटला हाउस’ में नोहा फतेही पर फिल्माया गया था।
फिल्म ‘बॉम्बे (1995)’ के हिट सॉन्ग ‘हम्मा-हम्मा’ को भी फिल्म ‘ओके जानू’ में इस्तेमाल किया गया था। नए गाने को बादशाह ने गाया था।
फिल्म ‘तेरे मेरे सपने’ का गाना ‘आंख मारे’ को भी रणवीर सिंह की फिल्म सिंबा में में उन पर और सारा अली खान पर फिल्माया गया था।
इस एक्ट्रेस को पांचवे बर्थडे पर आया था अस्थमा अटैक, शेयर किए बचपन के कई फाेटोज