कार्तिक ने समीर विद्वंस को दी जन्मदिन की बधाई, निर्देशक से कर दी यह मांग कार्तिक आर्यन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के उभरते हुए सुपरस्टार हैं वह अब तक कई शानदार फिल्मों में अपनी अदाकारी से लोगों के दिल जीत चुके हैं फिल्म सत्यप्रेम की कथा भी उन्हीं फिल्मों में से एक है, इस फिल्म का निर्देशन समीर विद्वंस ने किया था आज यानी 25 सितंबर को कार्तिक ने समीर को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी साझा करते हुए लिखा, "जन्मदिन की मुबारकबाद सत्तू के प्यारे समीर विद्वंस सर" साथ ही, उन्होंने आगे उन्होंने समीर से नई फिल्म को शुरू करने की मांग भी कर दी, कार्तिक ने आगे लिखा, "अब जल्दी से चालू करते हैं..." एंटर