कार्तिक आर्यन ने एक साल बाद खाई चीनी, जानें ऐसा क्यों? कार्तिक आर्यन बीते लंबे समय से अपनी स्पोर्ट्स ड्रामा 'चंदू चैंपियन' को लेकर सुर्खियों में हैं कबीर खान के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की कहानी मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित है कार्तिक ने हालिया पोस्ट कर 'चंदू चैंपियन' की शूटिंग पूरी होने की जानकारी दी है रैपअप वीडियो पोस्ट कर अभिनेता ने लिखा है, 'इस रसमलाई का स्वाद जीत जैसा है, आखिरकार एक साल बाद चीनी खा रहा हूं' कार्तिक ने जोड़ा, 'एक साल से अधिक की गहन तैयारी और दुनिया भर में 8 महीने की दिन-रात शूटिंग के बाद, आज हमने चंदू चैंपियन की शूटिंग पूरी की' कार्तिक ने कबीर खान का शुक्रियाअदा करते हुए लिखा, 'आप एक गहन प्रेरणा रहे हैं सर' सीटिए