बीवी के लिए करवा चौथ का व्रत करते हैं ये सितारे कई अभिनेत्रियां करवा चौथ व्रत रखती हैं...लेकिन आज हम आपको उन अभिनेताओं से भी मिलवा रहे हैं, जो अपनी जीवनसंगिनी के साथ खुद भी यह व्रत रखते हैं इस लिस्ट में पहला नाम अभिषेक बच्चन का है, शादी के बाद से ही ऐश्वर्या के साथ वह खुद भी यह व्रत रखते हैं शिल्पा शेट्टी करवा चौथ का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाती हैं, उनके साथ उनके पति राज कुंद्रा भी इस दिन उपवास रहते हैं इंडियन क्रिकेटर और अनुष्का शर्मा के पति विराट कोहली भी करवा चौथ का व्रत रखते हैं, यह जानकारी खुद विराट ने एक पोस्ट के जरिए दी थी अभिनेता रणवीर सिंह भी अपनी पत्नी और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के लिए यह व्रत रखते हैं आयुष्मान खुराना भी अपनी पत्नी ताहिरा कश्यप के लिए करवा चौथ का व्रत रखते हैं, 2018 में एक इंटरव्यू के दौरान आयुष्मान ने यह खुलासा किया था --