सरगी, मेहंदी और शृंगार, कियारा यूं मना रहीं त्योहार कियारा आडवाणी आज अपना पहला करवा चौथ का त्योहार मना रही हैं अभिनेत्री के फैंस यह जानने के लिए उत्साहित हैं कि आखिर इस त्योहार पर कियारा क्या स्पेशल कर रही हैं, इसकी झलक खुद कियारा ने साझा की है कियारा आडवाणी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें साझा की हैं, एक तस्वीर में उन्होंने मेहंदी रचे हाथ की झलक साझा की है हालांकि, कियारा ने बहुत सादा मेहंदी रचाई है, उन्होंने अपने हाथ पर सिर्फ स्टार बनवाया है एक तस्वीर में कियारा ने पैनकेक जैसी एक डिश की तस्वीर शेयर की है, इसके साथ लिखा है, 'फीस्ट डे' बता दें कि कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा इसी साल फरवरी में विवाह बंधन में बंधे --