सपना साकार करने 17 की उम्र में मुंबई आ गई थीं कश्मीरा एक्ट्रेस कश्मीरा ईरानी आज अपना जन्मदिन मना रही हैं कश्मीरा मशहूर फिल्म और टीवी एक्ट्रेस हैं, इसके अलावा वह थिएटर भी करती हैं अभिनय की दुनिया में करियर बनाने के लिए कश्मीरा 17 साल की उम्र में मुंबई आ गई थीं एक्टिंग से पहले कश्मीरा बतौर असिस्टेंट स्टाइलिस्ट भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं कश्मीरा अंबर धारा, धर्मक्षेत्र, 'दोस्ती...यारियां... मनमर्जियां जैसे शो में काम कर चुकी हैं एक्ट्रेस पीके, टाइगर जिंदा है, भारत और रंगून जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं --