'मेरी पसंदीदा खूबसूरत प्रेम कहानी', मेरी क्रिसमस देख एटली ने की तारीफ कैटरीना कैफ की फिल्म 'मेरी क्रिसमस' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है इस फिल्म को लेकर जहां मशहूर हस्तियां अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं, वहीं, फिल्म निर्माता एटली ने भी प्रशंसा की है उन्होंने एक्स पर लिखा, 'मैं इसे लिखने का इंतजार कर रहा था। हाल के समय की मेरी पसंदीदा कहानी, अद्भुत थ्रिलर के साथ एक खूबसूरत प्रेम कहानी है' एटली ने विजय सेतुपति की तारीफ करते हुए कहा, 'आप हमेशा एक प्रेरणा हैं, ऐसी प्यारी फिल्मों से हमें प्रेरित करते रहें' कैटरीना के बारे में निर्माता ने आगे कहा, 'फिल्म में आपका काम शानदार है' --gkgkj