'कहानी को बयां करना मुश्किल', मेरी क्रिसमस देख नेहा ने दिया रिएक्शन कटरीना कैफ की फिल्म 'मेरी क्रिसमस' कल यानी 12 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी रिलीज से पहले, मुंबई में सितारों के लिए एक विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया अभिनेत्री नेहा धूपिया भी फिल्म 'मेरी क्रिसमस' की स्क्रीनिंग में शामिल हुईं नेहा ने हाल ही में पोस्ट साझा कर कटरीना और विजय सेतुपति की जमकर तारीफ की उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मेरी क्रिसमस' को शब्दों में बयां करना मुश्किल है, कटरीना और विजय ने शानदार अभिनय किया है' नेहा ने कहा, 'यदि आप ऐसी फिल्में बनाना जारी रखते हैं, तो हर शुक्रवार दर्शकों के लिए क्रिसमस होगा, शानदार से परे' --gkdgkjg