अमर उजाला
Thu, 16 November 2023
दिवाली के मौके पर रिलीज हुई सलमान खान और कटरीना कैफ की 'टाइगर 3' दर्शकों को खूब पसंद आ रही है
'टाइगर 3' ने दुनिया भर में चार दिनों में 272 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जिस पर कटरीना ने खुशी जाहिर की है
कटरीना ने कहा कि मुझे लगता है कि दर्शकों का मनोरंजन करने में सक्षम होना ही हमें सबसे ज्यादा खुशी देता है
दर्शकों का प्यार ही हमें टाइगर फ्रेंचाइजी बनाते रहने की इजाजत देता है, यह हम सभी के लिए एक बड़ा जुनून है
यह मेरी सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है, यह मेरे दिल को बहुत प्रिय है और यह सब अब हमारे जीवन का एक बड़ा हिस्सा बन गया है
अपने एक्शन अवतार के बारे में कटरीना ने कहा कि महिलाओं को इतने सशक्त तरीके से प्रस्तुत होते देखना अद्भुत है
यह हसीना टेम्पटेशन आइलैंड में लेगी अपने प्यार की परीक्षा