किंग कोहली की 'विराट' तारीफ करती दिखीं कटरीना

अमर उजाला

Sat, 18 November 2023

Image Credit : social media

कटरीना कैफ इन दिनों अपनी फिल्म 'टाइगर 3' का जमकर प्रचार कर रही हैं

Image Credit : सोशल मीडिया
लेकिन 'टाइगर 3' के अलावा कटरीना एक और चीज के लिए बेहद उत्साहित हैं
Image Credit : सोशल मीडिया

दरअसल, कटरीना भी देश के हर दूसरे व्यक्ति की तरह विश्व कप के फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ते देखने के लिए उत्साहित हैं

Image Credit : Social Media

उनका यह उत्साह तब झलका जब उन्होंने सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार खिलाड़ी विराट कोहली की तारीफ की  

Image Credit : Social Media

कटरीना ने अपने फैंस के साथ एक चैट सेशन रखा था, जिसमें उनके एक प्रशंसक ने विराट के लिए अभिनेत्री से कुछ कहने के लिए कहा

Image Credit : इंस्टाग्राम

कटरीना ने कोहली की एक तस्वीर साझा की और मुस्कुराते हुए जवाब दिया, 'सुपरस्टार, प्रेरणा... और सबसे प्यारा पड़ोसी'

Image Credit : social media
अपने पड़ोसी के लिए कटरीना का ऐसा रिएक्शन देखकर सभी उन पर प्यार बरसा रहे हैं
Image Credit : सोशल मीडिया

हाल ही में, पीटीआई के साथ हुई एक बातचीत में भी कटरीना को 'भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया' विश्व कप फाइनल के लिए अपना उत्साह व्यक्त करते देखा गया था

Image Credit : सोशल मीडिया

जमकर वायरल हुए सितारों के क्रिकेट पर किए गए ये कमेंट

सोशल मीडिया
Read Now