विक्की के बर्थडे पर कटरीना ने पोस्ट कीं रोमांटिक तस्वीरें विक्की कौशल आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं फैंस के साथ सेलेब्स भी उन्हें बर्थडे की बधाइयां दे रहे हैं इस बीच उनकी पत्नी कटरीना ने खास अंदाज में अपने पति को विश किया है उन्होंने सोशल मीडिया पर रोमांटिक तस्वीरें पोस्ट कर विक्की को जन्मदिन की बधाई दी है शेयर किए गए फोटो में विक्की कटरीना के साथ रोमांटिक डांस करते हुए नजर आ रहे हैं बता दें कि विक्की जल्द ही जरा हटके जरा बचके फिल्म में नजर आने वाले हैं एंटरटेनमेंट डेस्क