सलमान खान ने इस कारण नहीं की शादी, पिता ने किया था खुलासा सलमान खान इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं सलमान खान की शादी का उनके फैंस को वर्षों से इंतजार है आज हम आपको बताएंगे कि उन्होंने अब तक शादी क्यों नहीं की है सलमान के पिता सलीम खान ने बताया था कि सलमान के रिश्ते शुरुआत में सही रहते हैं और बाद में रिश्ता टूटने की कगार पर आ जाता है सलीम खान ने बताया था, कुछ वक्त के बाद वो उस लड़की में अपनी मां की झलक देखने लगते हैं इसी कारण उनका कोई रिश्ता आजतक टिक नहीं पाया बता दें कि बी-टाउन की कई हसीनाओं के साथ सलमान खान का नाम जुड़ चुका है ..................