कीर्ति सुरेश ने शेयर की कोलंबो की तस्वीरें, कही ये बात कीर्ति सुरेश ने अपने कोलंबो दौरे की खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। उन्होंने लिखा, "जल्दी वापस आकर आपको फिर से देखना चाहती हूं, कोलंबो।" एक तस्वीर में वह मिरर सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। उन्होंने क्रीम और व्हाइट स्ट्राइप्ड पैंटसूट पहना है, जिसमें वह स्टाइलिश और कूल लग रही हैं। एक फोटो में कीर्ति दोस्तों के साथ मस्ती करती दिख रही हैं। काले टॉप और स्कर्ट में वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं। कीर्ति ने एक तस्वीर खिड़की के पास बैठकर शेयर की, जहां वह नीले और सफेद पैटर्न वाली ड्रेस में सूर्यास्त का नजारा देख रही हैं। एक और तस्वीर में कीर्ति रात के समय समुद्र किनारे टहलती दिख रही हैं। काले टॉप और भूरे रंग की स्कर्ट में वह समुद्र की लहरों के साथ पोज दे रही हैं। कीर्ति ने दोस्तों के साथ एक ग्रुप फोटो भी शेयर की। हरे रंग की ट्रेडिशनल ड्रेस में वह सबसे अलग नजर आ रही हैं। आखिरी तस्वीर में कृति एक इवेंट में फैंस से मिलती दिख रही हैं। हरे रंग की ड्रेस और गोल्डन कढ़ाई वाले ब्लेजर में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एंटर