अमर उजाला
Thu, 17 April 2025
स्काई फोर्स के बाद अक्षय कुमार साल की अपनी दूसरी फिल्म केसरी चैप्टर 2 की रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं
इस फिल्म का निर्देशन करण सिंह त्यागी ने किया है और करण जौहर ने इसे प्रोड्यूस किया है
इसमें आर माधवन और अनन्या पांडे भी मुख्य भूमिकाओं में हैं, यह फिल्म 18 अप्रैल 2025 को रिलीज हो रही है
फिल्म के शुरुआती रिव्यू अच्छे हैं और दर्शकों को भी फिल्म से काफी उम्मीदें हैं, ऐसे में इसका पहले दिन के कलेक्शन पर सबकी नजर है
रिपोर्ट्स के अनुसार, एडवांस में बेचे गए टिकट के बाद फिल्म ने रिलीज से पहले ही 2.06 करोड़ रुपये कमा लिए हैं
ट्रेड एक्सपर्ट के अनुसार, केसरी 2 पहले दिन कमाई के मामले में 10 से 15 करोड़ रुपये के आंकड़ें तक पहुंच सकती है
रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का बजट 100 करोड़ रुपये का है, ऐसे में अच्छी शुरुआत के लिए फिल्म को 15 करोड़ रुपये कमाने होंगे
ताहा शाह ने छुए रेखा के पैर, 'ताजदार' के अंदाज पर फिदा फैंस