अमर उजाला
Thu, 3 April 2025
गुरुवार को अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी 2' का ट्रेलर नई दिल्ली में लॉन्च किया गया।
इस मौके पर अक्षय कुमार के साथ आर माधवन, अनन्या पांडे, प्रोड्यूसर करण जौहर और डायरेक्टर करण सिंह त्यागी भी मौजूद रहे।
ट्रेलर लॉन्च के दौरान अक्षय ने कई दिलचस्प बातों का खुलासा किया। उन्होंने फिल्म के टीजर और ट्रेलर दोनों पर बात की।
जब अक्षय से पूछा गया कि फिल्म के टीजर में वो एक फिरंगी को गाली देते नजर क्यों आए? तो उन्होंने कहा कि उस सीन में फिरंगी ने हमें गुलाम कहा था, इससे बड़ी गाली हमारे लिए कुछ नहीं।
अक्षय का मानना है कि उन्होंने तो सिर्फ गाली दी है, लेकिन उस वक्त सर सी शंकरन नायर को तो फिरंगियों को गोली ही मार देनी चाहिए थी
इवेंट में अक्षय ने 'केसरी 3' का भी एलान किया। उन्होंने कहा कि हम 'केसरी 3' पर भी काम कर रहे हैं। यह सिख खालसा फौज के पहले कमांडर-इन-चीफ हरि सिंह नलवा पर आधारित होगी।
वहीं इवेंट में अनन्या ने खुलासा किया कि उन्होंने इस फिल्म के लिए पंजाबी सीखी और एक यंग लॉयर की तरह बर्ताव करना सीखा।
'केसरी चैप्टर 2' सिनेमाघरों में 18 अप्रैल 2025 को रिलीज होगी।
आसमानी साड़ी में अनन्या ने बरपाया कहर