'केसरी वीर' का नया पोस्टर रिलीज, दमदार लुक में नजर आए सुनील शेट्टी सुनील शेट्टी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'केसरी वीर' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में सुनील शेट्टी एक योद्धा के रूप में नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर उनके फैंस में गजब का उत्साह है। इस बीच 'केसरी वीर' के निर्माताओं ने फिल्म का एक नया पोस्टर जारी कर हलचल बढ़ा दी है। इस नए पोस्टर में सुनील शेट्टी दमदार लुक में नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर को देखने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। बता दें कि हाल ही में सुनील शेट्टी को फिल्म 'नादानियां' में देखा गया था। फिल्म में वह खुशी कपूर के पिता के किरदार में नजर आए थे। एंटर