रवीना ने अपने पहले हीरो सलमान को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं भाईजान को सभी जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं अभिनेत्री रवीना टंडन ने भी सलमान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं रवीना ने अपनी पहली फिल्म 'पत्थर के फूल' में सलमान के साथ स्क्रीन साझा की थी रवीना ने तस्वीरें साझा कर लिखा, 'मेरे पहले स्क्रीन हीरो सलमान खान को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं' अभिनेत्री ने आगे लिखा 'इस साल और आने वाले कई वर्षों में आपका सुपरस्टारडम हमेशा बढ़ता रहे, ढेर सारा प्यार' ....