पाकिस्तान क्यों चली गई थीं खुर्शीद बानो? खुर्शीद बानो हिंदी सिनेमा की मशहूर गायिका और अभिनेत्री थीं, आज उनकी पुण्यतिथि है खुर्शीद बानो का जन्म कराची में हुआ था, शुरुआत में उनका नाम इरशाद बेगम था, लेकिन बाद में उन्हें खुर्शीद बानो नाम से जाना गया खुर्शीद बानो ने भारत में तीस से अधिक फिल्मों में काम किया खुर्शीद बानो को साल 1943 में आई अभिनेता-गायक केएल सहगल के साथ उनकी फिल्म तानसेन के लिए जाना जाता है आजादी के बाद साल 1948 में खुर्शीद अपने पति के साथ पाकिस्तान चली गईं और कराची सिंध में बस गईं 1956 में आखिरी फिल्म के बाद खुर्शीद बानो ने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया था, 18 अप्रैल 2001 को पाकिस्तान के कराची में उनका निधन हो गया था Khursheed Bano