खुशी कपूर के साड़ी लुक में दिखी श्रीदेवी की झलक, देखें तस्वीरें

अमर उजाला

Wed, 11 February 2026

Image Credit : इंस्टाग्राम@khushikapoor

श्रीदेवी की बेटी और एक्ट्रेस खुशी कपूर इंस्टाग्राम पर अधिकतर मॉर्डन लुक वाली तस्वीरें पोस्ट करती हैं। लेकिन आज उन्होंने साड़ी लुक में कुछ फोटो शेयर की हैं। 

Image Credit : इंस्टाग्राम@khushikapoor

येलो और ऑफ व्हाइट शेड वाली साड़ी में वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। इस साड़ी लुक में उन पर अपनी मां और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की झलक नजर आती है। 

Image Credit : इंस्टाग्राम@khushikapoor

खुशी कपूर के साड़ी लुक को फ्रेंड और इंफ्लुएंसर ओरी ने भी लाइक किया है। कई फैंस ने भी उनके लुक को पसंद किया है। 

Image Credit : इंस्टाग्राम@khushikapoor

अपने करियर में खुशी कपूर ने चंद फिल्में अब तक की हैं। वह 'आर्चीज' और 'नादानियां' जैसी फिल्मों में नजर आईं। यह ओटीटी पर रिलीज हुईं। 

Image Credit : इंस्टाग्राम@khushikapoor

बड़े पर्दे पर भी खुशी की एक फिल्म 'लवयापा' रिलीज हुई, जिसमें आमिर खान के बेटे उनके अपोजिट नजर आए। 
Image Credit : इंस्टाग्राम@khushikapoor

खुशी कपूर की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो खबर है कि वह 'मॉम 2' में नजर आ सकती हैं। यह उनकी मां श्रीदेवी की फिल्म 'मॉम' का सीक्वल होगा। 

Image Credit : इंस्टाग्राम@khushikapoor

अंजनेरी पहाड़ियों के पास चंकी पांडे ने किए हनुमानजी के दर्शन, देखें तस्वीरें

इंस्टाग्राम
Read Now