अमर उजाला
Sun, 13 April 2025
श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर ने हाल ही में एक किस्सा साझा किया, इसमें वह अपने स्कूल के दिनों को याद करती हैं।
खुशी बताती हैं कि वह स्कूल के दिनों में बिल्कुल भी खूबसूरत नहीं दिखती थीं। इस वजह से इनसिक्योर भी फील करती थीं।
एक म्यूजिक कंपनी के चैट शो में खुशी कपूर ने बताया कि स्कूल के दिनों में लड़के उनके पास आते और खत देकर जाते थे।
खुशी आगे बताती हैं कि जो खत लड़के देते थे, वह उनकी दोस्त के लिए हुआ करते थे। खुशी के लिए वो खत नहीं होते थे।
अब खुशी कपूर काफी अलग और खूबसूरत दिखती हैं। कहा जाता है कि उन्होंने सर्जरी करवाई है, कॉस्मेटिक प्रोसिजर करवाए हैं।
कॉस्मेटिक प्रोसिजर के बारे में खुशी ने भी कहा है कि इसमें कुछ गलत नहीं है। किसी को इस बात के लिए ट्रोल नहीं किया जाना चाहिए।
खुशी कपूर के करियर फ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में फिल्म ‘नादानियां’ में नजर आईं। फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई और इसमें खराब एक्टिंग के लिए भी खुशी को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया।
तेजस्वी प्रकाश का वेस्टर्न लुक-ट्रेडिशनल अंदाज में दिखीं करीना कपूर