पैपराजी पर भड़कीं कियारा, सब हुए हैरान कियारा आडवाणी बॉलीवुड की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं अभिनेत्री अक्सर पैपराजी के साथ हंसते, खिलखिलाते हुए मिलती हैं लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जिसे देख सब दंग रह गए दरअसल, कियारा आज मुंबई हवाई अड्डे पर स्पॉट हुईं और वह पैपराजी पर भड़क उठीं हवाई अड्डे से निकलते समय कियारा को पैपराजी ने घेर लिया इस पर कियारा ने पैपराजी से भड़कते हुए कहा, 'गाड़ी पास ले लो, प्लीज ये सब बंद करो' कियारा का ऐसा बर्ताव थोड़ा अजीब था क्योंकि वह हमेशा पैपराजी से अच्छी तरह से मिलती हैं हंसते-हंसते कियारा ने पैपराजी को समझा दिया कि उनका मूड नहीं है, घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है ...